नई दिल्ली, मई 1 -- पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। आंध्र प्रदेश में एक मां ने अपने बेटे के साथ दसवीं की परीक्षा दी और उसमें सफलता हासिल की। परीक्षा के परिणाम जारी होने पर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इंटरनेट पर इस सुखद घटना की खूब चर्चा हो रही है। लोग मां-बेटे की सराहना कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह परिवार पश्चिम गोदावरी जिले के पालकोलु का रहने वाला है। मां का नाम बंडारू लक्ष्मी लहरी है। उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कक्षा 6 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वर्षों बाद उन्होंने ओपन स्कूलिंग के माध्यम से अपनी शिक्षा दोबारा शुरू करने का साहसी निर्णय लिया। लक्ष्मी ने कक्षा 10 की ओपन परीक्षा में 360 में से पूरे 360 अंक प्राप्त कर सबको चौंका दिया। वहीं उनके बेटे विजय ने रेग्यूलर बोर्ड से 10 की परीक्षा दी और 562 अंक हासिल कर अपनी मां की ...