उन्नाव, जुलाई 27 -- बांगरमऊ। प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर क्षेत्र की बेटी लक्ष्मी गुप्ता ने फैशन डिजाइनिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 'मिस लेगेसी' का खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव, क्षेत्र और जनपद उन्नाव में खुशी का माहौल है। लखनऊ में फैशन डिजाइनर प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध टीवी निर्माता एकता कपूर और चर्चित टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश शामिल रहीं। मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने क्षेत्र के ग्राम जगटापुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता को विजेता घोषित किया। उन्हें मंच पर ताज पहनाकर तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Success Story: छोटी हाइट की वजह से सुनने पड़े ताने, पिता चलाते थे ...