दुमका, मार्च 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के बड़ा बांध स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल पर आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण यज्ञ-सह-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ रविवार को संपन्न हो गया। परमहंस स्वामी आगमानंद के पावन सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ कलश विसर्जन किया गया। 11 कन्याओं के नेतृत्व में निकली भव्य शोभा यात्रा पंडित अनीश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण वे 11 कन्याएं थीं, जो सिर पर मंगल कलश धारण कर सबसे आगे चल रही थीं। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यज्ञशाला से कलश लेकर चल रही थीं। पूरा वातावरण 'लक्ष्मी नारायण' के जयकारों से गुंजायमान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...