बदायूं, जनवरी 26 -- बगरैन, संवाददाता। विश्व कामना को लेकर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सात दिवसीय विशाल यज्ञ के आयोजन के लिए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाओं ने आचार्यों के देखरेख में कलश में गंगाजल भरकर कलश यात्रा शुरू की। कलश यात्रा में झाकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। कई लोग घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर कंकाली माता मंदिर होते हुये सोमवार बाजार, गौरी शंकर इंटर कॉलेज के पास से यज्ञ स्थल पहुंची। महंत कन्हैया दास ने बताया 25 से 31 जनवरी तक वैदिक रीति से यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 31 को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ परिसर में भंडारा होगा। उमेश भारती,ललित भारद्वाज ,नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा,मनोज शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...