सासाराम, मार्च 10 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पंजरी गांव में आगामी माह में होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य ध्वज स्थापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार द्वारा विधिवत पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ ध्वज पूजन किया गया। तत्पश्चात गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...