गाजीपुर, जनवरी 31 -- भांवरकोल। क्षेत्र के अमरूपुर (तरका) में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। क्षेत्र के आसपास सहित विभिन्न गांवों के श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ के दौरान मौजूद रहकर यज्ञ और कथा में पुरी धार्मिक आस्था के साथ शामिल हो रहे है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण के जयकारे से पुरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। कथा के दौरान भाजपा नेता और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय मुन्ना ने व्यास पीठ की आरती कर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान यक्षाचार्य अमित शास्त्री ने बताया कि यज्ञ के दौरान सभी देवी देवता गण सूक्ष्म रूप से उपस्थित होकर जीव को आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने बताया कि देवी देवताओं और यज्ञ की परिक्रमा वैदिक काल से ही चल रही है। इस दौरा...