बेगुसराय, अप्रैल 22 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। श्री सच्चा बाबा आश्रम गौरा में बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आरंभ के मौके पर 2500 कन्याओं की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इससे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महायज्ञ 22 अप्रैल से एक मई तक चलेगा। प्रयागराज से पहुंचे पुरोहित गंगाधर पांडेय द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शोभा यात्रा में स्वामी दयानंद जी महाराज, शैलेश जी महाराज, आधारपुर ठाकुरबाड़ी के महंथ गोपाल दास जी महाराज तथा श्री सच्चा बाबा आश्रम के महंथ हरिओम ब्रह्मचारी दास जी महाराज के साथ कई संत शामिल हुए। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, रथ और ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.