जमुई, मई 17 -- खैरा, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस भव्य कलश शोभा यात्रा में 2100 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश रख करीब 12 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की। शोभायात्रा गोपालपुर स्थित यज्ञ स्थल से शुरू हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन के बाद यात्रा शुरू होकर रायपुरा स्थित नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्त्रमा की। इसके बाद शोभायात्रा गोपालपुर, चरघरा, खैरा बाजार, खैरा हाई स्कूल मोड़, नवडीहा, केंडीह और बल्लोपुर होते हुए किऊल नदी के नरियाना घाट पहुंची। यहां वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल भरा गया। घाट पर शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। जल...