सासाराम, अप्रैल 8 -- बिक्रमंगज, हिटी। काराकाट प्रखंड के मोथा पोखरा व परसिया में श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी के सानिध्य में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है। मंगलवार को गांव के काली मंदिर से हनुमत ध्वज के साथ युवकों ने दोनों गांवों का भ्रमण कर लोगों से यज्ञ को लेकर सात्विक आहार लेने व स्वच्छता को अपनाने की अपील करते हुए यज्ञ स्थल पर ध्वज स्थापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...