फरीदाबाद, अगस्त 11 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर सिद्धदाता आश्रम स्थित लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में भगवान शिव के पूजन एवं अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर डाक कांवड़ के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं सहित हजारों भक्तों ने भी भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन किए। जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सामान्यतः मुक्ति और मोक्ष के दाता के रूप में स्मरण किया जाता है, लेकिन भगवान शिव अपने भक्तों को भुक्ति और मुक्ति दोनों प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: शिवालयों में जलाभिषेक के साथ गूंजा हर-हर महादेव वे भक्तों की श्रद्धा से शीघ्...