धनबाद, अप्रैल 28 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के बोरापट्टी स्थित लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झरिया शाखा द्वारा बीज मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में धार्मिक संस्कार और जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक शुद्ध मंत्रोच्चार किया, जिसके बाद विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार और अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी बच्चों को फ्रूटी, टॉफी और पेन का वितरण किया गया। शाखा अध्यक्ष शीला चोखानी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव शिल्पा कारीवाल, कोषाध्यक्ष सीमा सापरिया, रूपा सुल्तानिया, प्रभा केजरीवाल, रीता अग्रवाल, अनिता तयाल, सुमन शंघाई और विशेष अतिथि पार्षद सुमन अग्रवाल व सुमन डालमिया मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- ...