धनबाद, मई 1 -- झरिया लाल बाजार स्थित लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सह-सचिव विनोद शर्मा, सदस्य बृजमोहन अग्रवाल और प्रधानाचार्य गौतम बनर्जी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों का जागरूक होना अनिवार्य है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों और सुसंस्कारों का बीजारोपण करना विद्यालय और परिवार की साझा जिम्मेदारी है। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रगति को लेकर अपने विचार साझा किए।प्रधानाचार्य गौतम बनर्जी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि मंच संचालन सीमा पाण्डेय ने किया। यह भी पढ़ें- गोष्ठी में अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा और गतिविधियों पर चर्चा की इस अवसर...