लक्ष्मी चौहान बनी ग्रामसभा लखवाड़ की सरपंच
विकासनगर, जून 3 -- ग्राम पंचायत के लखवाड़ अंतर्गत बुधवार को ग्राम सभा की बैठक प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मी चौहान को सरपंच चुना गया, जबकि दीपिका चौहान, प्रीति चौहान, मंजू, हुकुम सिंह, विनय प्रताप सिंह, सुरजीत अनिल कुमार और सिकंदर को सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही जनहित योजनाओं के बेहतर संचालन और गांव की समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने अपने सुझाव भी रखे। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि चयनित सदस्य गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में ग्राम प्रधान संदीप चौहान, ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.