मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लक्ष्मी चौक के पास मछली मंडी से सटी सड़क के किनारे स्ट्रीट मार्केट बनेगा। इसमें फुटपाथी और छोटे दुकानदारों को जगह मिलेगी। यह कियोस्क आधारित स्ट्रीट मार्केट होगा, जिसमें खास डिजाइन से निर्मित दुकान-स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। शनिवार को स्थल निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने यह निर्णय लिया। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।स्ट्रीट मार्केट में स्मार्ट सिटी आधुनिक कियोस्क लगाएगा। यहां पहले से बिजली, पानी व सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था के साथ ही सतह पर पेवर ब्लॉक भी लगे हैं। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के सीनियर मैनेजर प्रेमदेव शर्मा, मैनेजर (टेक्निकल) शशांक झा व पब्लिक एंगेजमेंट ऑफिसर कौशल कुमार सिन्हा मौजूद रहे।200 दुकानदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.