लक्ष्मी की मौत मामले में पति पर हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- सैनी थाना क्षेत्र के भड़ेहरी गांव स्थित मायके में रह रही लक्ष्मी सिंह की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा कायम किया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसका चालान भी कर दिया गया है। भड़ेहरी निवासी दलजीत सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने 36 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सिंह की शादी करीब 13 साल पहले फतेहपुर जिले के थरियोंव थाना क्षेत्र के मंडा सराय गांव के सरवन सिंह पुत्र ननकू सिंह से की थी। शादी के बाद से ही सरवन बेटी को दहेज की मांग कर प्रताड़ित करता था। इसे लेकर उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। लक्ष्मी मायके भड़ेहरी में अपनी बेटी आंचल के साथ रहती थी। पीड़ित के मुताबिक, आठ अगस्त को दामाद सरवन घर आया व अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.