गया, अप्रैल 4 -- फतेहपुर प्रखंड की मेधावी छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड टॉपर बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य पार्षद रवि कुमार ने उन्हें साइकिल और पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है। मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत फतेहपुर के पिंटू आर्या की पुत्री लक्ष्मी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। लक्ष्मी की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे फतेहपुर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी लक्ष्मी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके शिक्षक मुकेश ...