बहराइच, नवम्बर 18 -- बहराइच। नगर के माधवरेती स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से संस्थापिका वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर (मौसी जी) की स्मृति दिवस पर नगर की 90 बहनों ने 90 मिनट की शाखा लगाई। जिसमें योग प्राणायाम एवं विभिन्न प्रकार के शारीरिक खेल के माध्यम से कैसे मन और मस्तिष्क को मजबूत बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। विभाग संचालिका सुनीता ने कहा कि मौसी जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को एवं भारत माता की निरंतर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर छवी, शीला, मंजू, अंजलि, रेखा, रीना, साधना, तमन्ना आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.