काशीपुर, अप्रैल 17 -- जसपुर। ठाकुर मंदिर के पास वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई। एसडीएम राहुल शाह को दिए ज्ञापन में कहा कि ठाकुर मंदिर के पास रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित की जानी है, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व इस कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इलाके में किसी वीरांगना महिला की प्रतिमा नहीं है, ऐसे में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का विरोध करना निंदनीय है। उन्होंने एसडीएम से उक्त स्थान पर भूमि चिन्हित कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- जसपुर में एसडीएम से मिले विधायक, नाराजगी जताई ज्ञापन देने वालों में मनीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, एहसान, शेर अली, मुजाहिद, जसविं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.