लक्ष्मीनारायण सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
गया, मई 10 -- फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के बारायाट देवी मंदिर, घुटकुआ में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जय श्रीराम, हर-हर महादेव, जय माता दी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ जल भरकर कलश स्थापित किया गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत एवं व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। महायज्ञ के आयोजकों ने बताया कि 10 मई से 16 मई तक चलने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.