लक्ष्मण नायक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत
बोकारो, जुलाई 29 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने बोकारो जिला बीस सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद पेटरवार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण नायक को बधाई देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मौके पर भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, वरिष्ठ नेता शांति लाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, ब्रजेश मिश्रा, प्रदीप नायक, पंकज सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.