बदायूं, जून 29 -- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंच गया और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण नगला का है। गांव के रहने वाले गिरीश के पुत्र प्रदीप कुमार की शादी करीब पांच वर्ष पहले उसहैत थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के रहने वाले प्रेमपाल की पुत्री विनीता 24 वर्ष के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- लक्ष्मण नगला में फंदे पर झूलती मिला विवाहिता का शव परिजनों ने बताया कि शादी के बाद विनीता अपने ससुराल में रह रही थी। इस दौरान उसके एक पुत्री का जन्म भी हुआ। म...