गुमला, मई 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के लक्ष्मण नगर में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने गुरुवार को सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए लक्ष्मण नगर निवासी दिलवर उरांव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना का विवरण पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी कुछ समय से आरोपी युवक से बातचीत हो रही थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं, लेकिन बातचीत के क्रम में उसे पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। युवक की शादीशुदा होने की जानकारी मिलते ही उसने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी।
मारपीट की घटना इसी बात से नाराज होकर दिलवर उरांव ने उसे रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। मारपीट में युवती घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.