मुरादाबाद, जून 10 -- लक्ष्मण दास की मणि पर 13 जून दिन शनिवार को आयुष चिकित्सा का कैंप लगाया जाएगा। यह निर्णय नागरिक परिषद की कार्य समिति की मीटिंग में आज फैजल रज़ा के निवास स्थान पर लिया गया। बैठक में संयोजक जितेंद्र दक्ष और नगर पालिका सभासद राकेश यादव ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद बिलारी के इंजीनियर द्वारा पैमाइश कर एस्टीमेट बना लिया गया है शीघ्र ही लक्ष्मण दास की मणि पर मुख्य द्वार से एक रास्ता बना दिया जाएगा और चिकित्सालय को एक अस्थाई व्यवस्था बना दी जाएगी। निर्णय ले लिया कि शनिवार को 13 जून को प्रातः 10:00 बजे से आयुष चिकित्सालय का कैंप लक्ष्मण दास की मणि पर उपलब्ध राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालय की भूमि पर किया जाएं। बैठक में नगर के पानी निकास पर चर्चा हुई अधिकतर लोग अरिल नदी तक बिलारी का पानी पहुं...