बक्सर, फरवरी 17 -- पेज तीन के लिए ----- चक्की। थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा गांव से पुलिस ने एक पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। इनामी अभियुक्त की पहचान लक्ष्मण डेरा निवासी ब्रह्मेश्वर यादव पिता सरयू यादव के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनामी अभियुक्त के खिलाफ चक्की थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। लेकिन, वो हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम उसके गांव में धावा बोल गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ करने के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना था कि मामले में अन्य बिंदुओं पर भी गहनता से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.