सीतापुर, जून 25 -- सीतापुर। शहर के मोहल्ला लक्ष्मणपुर में लगी इंटर लॉकिंग कई जगह टूट गई। जिससे रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया। बाइक ही नहीं पैदल भी निकलना मुश्किल हो रहा है। कई बार लोग बाइक से गिरकर चोटिल हो गए चुके हैं। लोगों ने इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...