गिरडीह, अप्रैल 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। लक्ष्मणटुंडा में मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चल रहे नौ दिवसीय यज्ञ को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं और पूरे विधि-विधान के साथ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। यज्ञ स्थल पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। श्रद्धालु हाथों में पूजा सामग्री, नारियल और फूल लेकर मां भगवती के जयकारे लगाते हुए मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। पूरे परिसर में "जय माता दी" के उद्घोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। कोई ग्यारह, कोई इक्कीस कोई 101 परिक्रमा का संकल्प लेकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। अनुष्ठान व यज्ञ मंडप की परिक्रमा के प्रति लोगों में गहरी आस्था देखने को मिल रही ...