गिरडीह, फरवरी 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक लक्ष्मणटुंडा ठाकुरबाड़ी प्रांगण में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष कुणाल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से अहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेन्द्र पांडेय उपस्थित थे। बैठक में अहिप के सुप्रीमो प्रवीण भाई तोगड़िया का 17 मार्च को डुमरी में होनेवाले बौद्धिक कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई। साथ ही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लक्ष्मणटुंडा की पंचायत कमेटी गठित की गई। जिसमें पंचायत अध्यक्ष मिथुन पंडित, उपाध्यक्ष मंटू साव व संतोष साव, मंत्री बबलू साव, महामंत्री पंकज पंडित, विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष धर्मराज साव, राष्ट्रीय बजरंदल प्रितम साव, हनुमान चालीसा केंद्र अध्यक्ष डालो साव व प्रखंड प्रवक्ता छोटी साव को बनाया गया।...