रिषिकेष, सितम्बर 2 -- लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर सुबह करीब 5.30 बजे फूलचट्टी के समीप पहाड़ी से अचानक भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क खोलने के लिए मौके पर लगाई गई जेसीबी भी अचानक आए मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि जेसीबी चालक सुरक्षित बच गया और हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मलबा आने की सूचना के बाद मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी को मौके पर लगाया गया था। जेसीबी से सड़क पर जमा मलबा हटाने का काम चल रहा था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्ष्मणझूला-कांडी-यमकेश्वर मोटर मार्ग मलबा आने से बाधित इसी दौरान पहाड़ी की ओर से अचानक फिर मलबा खिसककर जेसीबी के ऊपर आ गिरा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बचा लिया। घटना...