गिरडीह, अप्रैल 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। किसानों के एक साल की मेहनत पर आग ने पल भर में पानी फेर दिया है। आग की एक चिंगारी ने पांच एकड़ जमीन पर लहलहा रहे गन्ना की तैयार फसलों को जलाकर राख कर दिया है। अगलगी की यह घटना बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत के लक्षीबागी की है। 5 से 6 एकड़ में लगी गन्ना की फसलें आग की चपेट में आने से नष्ट हुए हैं। 18 किसानों के खेतों में लहलहा गन्ना की फसलें नष्ट हुई है। इससे किसानों में मायूसी है और उनके द्वारा आपदा राहत के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही है। यह भी पढ़ें- खलिहान में आग लगने से नेबारी का पुंज जलकर हुआ खाक इसके लिए बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह एवं सीओ प्रवीण कुमार से फरियाद लगाई गई है। गन्ना के खेतों में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसानों को नहीं हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम में...