लातेहार, अप्रैल 16 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए-आइडीए ) 2026 अभियान के सफलता हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया रोधी दवा वितरण अभियान के तहत किए जा रहें कार्यों एवं प्रगति की विस्तार से की समीक्षा की गई। बैठक में डीसी द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन हेतु यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें शत-प्रतिशत लक्षित आबादी को दवा सेवन सुनिश्चित करना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 क...