सीवान, मार्च 25 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के मालिक टोला गांव स्थित खेल मैदान में एमपीएल डी एरिया का नाइट फाइनल मैच विशाल इलेवन लक्षवार गोपालगंज बनाम यूथ क्रिकेट क्लब अटखंभा सीवान के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अटखंभा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो निर्धारित 6 ओवर में 50 रन का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पाली में खेलने उतरी विशाल इलेवन लक्षवार की टीम ने तीन विकेट से अटखंभा को हराकर विजेता कप पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच लक्ष्वार टीम के खिलाड़ी सरफराज अली को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार साइकिल लक्ष्वार टीम के खिलाड़ी दुर्गेश कुमार को दिया गया। पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष संतोष यादव, मुखिया मिथुन राम, जीप प्रत्यासी तौहीद आलम, अध्यक्ष मेराज आलम, सचिव इमरान अहमद, महफूज आलम के हाथों से विजेता और उप विजेता कप को दिया गया। वही विजेता ...