चतरा, जून 11 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त रवि आनंद ने आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चतरा प्रखंड अंतर्गत लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करते हुए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने डैम परिसर, चिल्ड्रेन पार्क एवं पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ स्थल का भ्रमण कर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण भेड़ी फार्म डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। यह भी पढ़ें- वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा उन्होंने स्थल के सौंदर्...