बगहा, अप्रैल 24 -- चौतरवा। रतवल धनहा मुख्य मार्ग के रास्ते एक कार में चोरी चुपके ले यूपी से बिहार लाई जा रही 672 पीस अंग्रेजी शराब को बथुवरिया थाना की पुलिस ने मकरी चौक के समीप से जब्त की है। इसकी पुष्टि करते हुए बथुवरिया थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक लक्जरी कार में चोरी चुपके उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का खेप बिहार लायी जा रही है। बथुवारिया थाना की पुलिस ने शराब संग कार के साथ जप्त की है। वहीं चालक पुलिस को देखते ही शराब लदे कार को छोड़कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब का खेप शराब धंधेबाजों द्वारा उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी। जिसे जांच के क्रम में मकरी बीबी बनकटवा मुख्य मार्ग के मकरी चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। पकड़ी गयी शराब को धंधेबाजों उत्तर बिहार के जिलों...