देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून। भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा के दून पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बुधवार को देहरादून आए भजन सम्राट का सम्मान किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि लखवीर सिंह लक्खा ने धार्मिक भावनाओं को अपने भजनों के माध्यम से देश-विदेश में आगे बढ़ाने का काम किया है। वह धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...