सीवान, मार्च 24 -- प्रियंका ने सेंट्रल हाई स्कूल सह इंटर कालेज आंदर का नाम किया रौशन आंदर। प्रखंड के सेंट्रल हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज गौरा रोड आंदर में पढ़ने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा लक्की शर्मा व प्रियंका कुमारी ने उतीर्ण होकर स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ अपने माता पिता व जिला का नाम रौशन किया है।आंदर निवासी प्रेमप्रकाश शर्मा व माता कुमुद देवी की पुत्री लक्की शर्मा कॉमर्स में 450 अंक लाकर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त की है।वहीं रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गांव निवासी हनुमंत प्रसाद एवं माँ सुंदरी देवी की पुत्री 427 अंक लाकर विद्यालय के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रोशन की है।इस दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक गजाधर प्रसाद यादव,प्राचार्य निर्मला यादव व संचालक रामकुमार यादव,शिक्षक रवि शर्मा,जूही कुमारी सिंह, राकेश कुमार यादव एवं कृष्ण कुमार यादव...