गुमला, मार्च 9 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के लकेया पंचायत की बेटी अजंती कुमारी के बीएसएफ में चयन होने पर छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के पदाधिकारियों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उसे सम्मानित किया। सोमवार को समाज के प्रखंड अध्यक्ष सुधेश्वरी साहु, पंचायत की मुखिया सुगिया देवी सहित कई लोग लकेया मोड़ स्थित बाबूराम साहु के घर पहुंचे और अजंती कुमारी को बधाई देते हुए सम्मानित किया।मुखिया सुगिया देवी ने कहा कि गांव की बेटी की इस सफलता से पूरा गांव गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि तेली समाज के कई बेटे-बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं और समाज ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। वहीं नीलांबर साहु ने विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर लगातार प्रयास करते रहने का आह्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.