फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 9 -- फर्रुखाबाद। लकूला मोहल्ले में नाला चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। कई दिनों से जल निकासी न होने के कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई, जिससे कूड़ा-कचरा जमा होने से पानी का बहाव रुक गया है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताई है। आसपास रहने वाले परिवारों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- बोले मेरठ, फतेहउल्लापुर में रास्तों का हो निर्माण, गलियों का हो समाधान कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द नाले की सफाई कराकर जलभराव की समस्...