फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- फर्रुखाबाद। आबकारी विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान मे लकूला में दबिश दी गयी। आबकारी निरीक्षक कुमार गौरव, कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने टीम के साथ लकूला में दबिश दी। यहां पर 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करायी गयी। 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी और एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...