गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- ट्रांस हिंडन। पर्वतीय प्रवासी जनकल्याण समिति की ओर से इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष सागर रावत ने बताया कि गणेश वंदना के बाद हास्य कलाकारों ने लोगों को हंसाया। पन्नू गुसाई, ललित मोहन जोशी ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। अंतिम दिन पहाड़ी खानपान का मजा लिया। साथ ही लकी ड्रॉ भी आयोजित हुआ और विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। गिरीश रावत, विजय , बलराज नेगी और चिरंजीवी का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...