मैनपुरी, जून 29 -- नगर के बाईपास मैदान पर आयोजित खाटू श्याम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लकी क्रिकेट क्लब ने जीत लिया। फाइनल मैच में लकी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 43 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशु ने सर्वाधिक 18 और रघु ने 12 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोगा क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 30 रनों पर ही ढेर हो गई। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रियांशु चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता व उपविजेता टीमों को चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर पूर्व सैनिक प्रकाश दिवाकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष घासीराम शाक्य, अंपायर शाहरुख व अमन, कमेंटेटर एकांश दिवाकर, स्कोरर आशू व तेजू सहित हरीश दिवाकर, मंगल रावत, अमित पांडेय, गोपाल भदौरिया, विजय दिवाकर, सुभाष दिवाकर, प्रेम दिवाकर...