लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में लकी आटो ने लाइव टीवी एक्सप्रेस को 16 रन से शिकस्त दी। टीम की जीत में मैन ऑफ द मैच संदीप छाबड़ा ने पांच विकेट झटके। लकी आटो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन बनाए। सैफुल (57 रन, 30 गेंद, 10 चौके, एक छक्के) के अर्धशतक के बाद जीशान अजहर (41 रन, 29 गेंद, चार छक्के) ने भी उम्दा पारी खेली। लाइव टीवी एक्सप्रेस से शाहनवाज इकबाल व जावेद खान ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। फखरूजमां ने नाबाद 48 रन बनाए। लकी आटो से संदीप छाबड़ा को पांच जबकि विशाल सिंह व कामरान को दो-दो विकेट मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...