रिषिकेष, मार्च 31 -- सामुदायिक भवन मायाकुंड में पैरालिसिस एवं स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों को अब फिजियोथैरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने फिजियोथैरेपी मशीन स्थापित की है। मंगलवार को नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने मायाकुंड स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान ने फिजियोथैरेपी मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं समाज के जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यहां एक अत्याधुनिक फिजियोथैरेपी मशीन स्थापित की गई, जिससे विशेष रूप से पैरालिसिस (लकवा) एवं स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों को लाभ मिलेगा। य...