रामगढ़, जुलाई 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जिले की प्रसिद्ध सामाजिक कर्णधार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, रामगढ़ की ओर से रविवार को कोयरीटोला में सादे कार्यक्रम का आयोजन कर लकवा ग्रसित रमेश मुंडा को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मौके पर संस्था के संस्थापक विक्रांत गुप्ता ने बताया कि अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए रमेश मुंडा को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा तत्पर है। कर्णधार संस्था निरंतर ऐसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रयासरत है। संस्था ने पूर्व में भी कई जरूरतमंदों की मदद कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। शहरवासी संस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा करते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.