चतरा, फरवरी 17 -- चतरा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के लकलकवा नाथ मंदिर परिसर में आयोजित संध्या महाआरती में श्रद्धालुओं की खुब भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जबकि संध्या आरती के समय भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, चतरा सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, राजद नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, भोली साहू, बंटी कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थ...