बदायूं, मार्च 6 -- बिसौली, संवाददाता। नगर के मोहल्ला होली चौक में होलिका दहन से पहले कुछ शरारती युवकों ने पास की एक लकड़ी की टाल से लकड़ी उठाकर होली में डाल दी। इसकी जानकारी होने पर टाल मालिक ने पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होली से लकड़ी हटवाकर संबंधित युवकों को फटकार लगा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज कुछ लोगों ने बुधवार सुबह विरोध जताते हुए काफी देर तक होलिका दहन नहीं होने दिया और स्थल पर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...