हरदोई, जून 28 -- हरदोई, संवाददाता। लकड़ी से लदी पिकअप को कथित रूप से अवैध तरीके से रोकने और चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली देहात थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, कोतवाली देहात में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, आरक्षी रामकिशन और आरक्षी मोनू सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बिना उच्चाधिकारियों को अवगत कराए लकड़ी से लदी एक पिकअप गाड़ी को रोक वाहन चालक से अभद्र व्यवहार किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचार...