लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, 56 हजार जुर्माना
सीतापुर, जून 29 -- तंबौर, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने तंबौर-रेउसा मार्ग पर बगैरपरमिट लकड़ी ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। टीम 56 हजार रुपये का जुर्माना लगा जांच पड़ताल कर कर रही है। रेंजर अभिषेक सिंह के निर्देशन में डिप्टी रेंजर सुनील कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की। पूछताछ में लकड़ी ले जा रहे दतुनी निवासी फुरकान, मुडीला के सुनील कुमार व घूसे पुरवा के ढोडे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दो आम, दो गुलर और एक जामुन के पेड़ की लकड़ी लदी मिली। डिप्टी रेंजर ने 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह भी पढ़ें- अवैध कटान को रोकने गए वन कर्मियों को कुचलने की कोशिश डिप्टी रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि लकड़ी किस स्थान से काटकर लाई गई थी, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.