सहारनपुर, अप्रैल 4 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दौलतनगर में लकड़ी से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने विद्युत पोल तोड़ दिया। इससे इलाके विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना से गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों के पहुंचने से पूर्व चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घटना शनिवार की सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड स्थित मोहल्ला दौलतनगर में हुई। बताया जाता है कि दौलतनगर में लकड़ी से भारी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके पश्चात ट्रैक्टर-ट्राली ने विद्युत पोल तोड़ दिया, जिससे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिसकी वजह से लोगों को परेशाना होना पड़ा। घटना से गुस्साए और विद्युत आपूर्ति ...