कन्नौज, फरवरी 24 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान की शिकायत पर वन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिया। टीम के पहुंचते ही कथित लकड़ी माफिया में हड़कंप मच गया। जब्त वाहन को वन विभाग कार्यालय ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर राजकुमार, रेंजर राकेश चित्तौड़िया, सचल दल के वन दरोगा चंद्र प्रकाश व प्रेमजीत तथा तालग्राम रेंज के वन दरोगा आर शाह की टीम छिबरामऊ मार्ग स्थित एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास किराए की जमीन पर चल रहे कथित अवैध लकड़ी भंडारण स्थल पर पहुंची। अधिकारियों के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान लकड़ी के बड़े ढेर का निरीक्षण किया गया। इसी बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी जा रही लकड़ी को टीम ने मौके से ही पकड़ लिया और उसे वन विभाग कार्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.