शाहजहांपुर, मार्च 15 -- कलान में गैस किल्लत बरकरार है। कामर्शियल गैस न मिलने से रेस्टोरेंट ठेली बंद के कगार पर पहुंच गए है। वहीं ईंधन के उपयोग वाली लकड़ी के दाम भी बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि आठ रुपए प्रति किलो वाली लकड़ी पन्द्रह रुपए पर पहुंच गई है।उपले के भी दाम बढ़ गए है।150 रुपए प्रति सैंकड़ा हो गए हैं। नगर में सुबह लगने वाले नाश्ता के दाम बढ़ा दिए हैं। गैस के कारण कुछ फास्ट फूड दुकानें बंद हो गई हैं। घरेलू गैस के लिए केवाईसी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। हालांकि घरेलू गैस की उपलब्धता बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.